रात में देर से खाना और तुरंत सोने चले जाना है 'खतरनाक' , कैंसर का बन सकते है शिकार

Update: 2023-07-01 08:31 GMT

अगर सही समय पर हेल्दी फूड न लिया जाए तो उसका फायदा कम होता है। आयुर्वेद में भी खाना खाने का समय निश्चित किया गया है। इसमें बताया गया है कि किस समय खाना खाना चाहिए और किस समय पानी पीना चाहिए, ताकि सेहत को इसका फायदा मिल सके. आप शायद ही जानते होंगे कि दिन में एक समय ऐसा भी होता है जब खाना खाने से न सिर्फ मोटापा बढ़ सकता है बल्कि कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। इस बात को विज्ञान भी मानता है. यदि कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगें तो यह कैंसर का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं हमें कब खाना नहीं खाना चाहिए...

देर से खाना है खतरनाक
बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के एक शोध में पाया गया है कि खाने के समय से पता चल सकता है कि किसी को कैंसर का खतरा है या नहीं। इस अध्ययन में पाया गया है कि रात को 9 बजे के बाद खाना खाने और बिस्तर पर जाने के बीच अगर दो घंटे का अंतर नहीं है तो ऐसे लोगों में कैंसर का खतरा बाकी लोगों की तुलना में 25 फीसदी तक ज्यादा होता है. .
डिनर का कैंसर से संबंध
दरअसल, सोने और जागने का समय शरीर की जैविक घड़ी में तय होता है। ये दिन के 24 घंटों के हिसाब से होता है. इसे सर्कैडियन रिदम कहा जाता है. यह घड़ी रात 9 बजे के बाद काम नहीं करती. क्योंकि शरीर के अनुसार यह सोने का समय है। अब अगर कोई इस समय खाना खाता है तो उसके शरीर की सर्कैडियन क्लॉक लय गड़बड़ा जाती है. इसकी वजह से भूख और नींद पर गंभीर असर पड़ता है और तनाव में जाने का खतरा रहता है.
किस प्रकार के कैंसर की संभावना अधिक होती है
इस शोध में कैंसर से पीड़ित 600 से अधिक पुरुषों और कैंसर से पीड़ित 1,200 से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया था। जिसमें पता चला कि उन्होंने कभी भी रात में काम नहीं किया है. उनकी नाइट शिफ्ट की कोई हिस्ट्री नहीं रही है, फिर भी उन्हें कैंसर हो गया. कई साक्षात्कारों और सवालों के बाद उनके भोजन का समय सुनिश्चित किया गया। जिसमें पाया गया कि खाने के करीब दो से तीन घंटे बाद वे सोने के लिए बिस्तर पर चले जाते हैं। ऐसे लोगों में स्तन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा लगभग 20 प्रतिशत कम होता है। वहीं, देर रात खाना खाने वालों में कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा पाया गया।
Tags:    

Similar News