मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन की धूम, मोर और कमल पैटर्न बन रहे पहली पसंद

Update: 2026-07-27 11:02 GMT

नई दिल्ली  :   सावन का महीना शुरू होते ही महिलाओं और युवतियों में मेहंदी लगाने का खास उत्साह देखने को मिलता है। त्योहारों, शुभ अवसरों और सावन के दिनों में हाथों पर मेहंदी सजाना भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है। अगर आप भी इस सावन अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं और ज्यादा जटिल पैटर्न की जगह सिंपल लेकिन आकर्षक डिजाइन तलाश रही हैं, तो कुछ खास मेहंदी पैटर्न आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

आजकल मेहंदी में ऐसे डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं, जिन्हें कम समय में आसानी से लगाया जा सकता है और देखने में भी बेहद सुंदर लगते हैं। खासकर बैक हैंड यानी हाथ की पीछे वाली तरफ लगाए जाने वाले मिनिमल डिजाइन युवतियों के बीच काफी ट्रेंड में हैं।

बैक हैंड के लिए आसान डिजाइन

जो महिलाएं खुद अपने हाथों में मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, उनके लिए बैक हैंड के आसान डिजाइन बेहतर विकल्प हो सकते हैं। छोटे-छोटे पैटर्न, बेल और हल्के फूलों वाले डिजाइन हाथों को खूबसूरत लुक देते हैं। ऐसे डिजाइन ज्यादा भरे हुए नहीं होते, लेकिन हाथों की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं।

मोर डिजाइन का बढ़ा क्रेज

मेहंदी में मोर का डिजाइन हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। सावन के मौके पर मोर वाली मेहंदी काफी आकर्षक लगती है। मोर के साथ बनाए गए छोटे फूल-पत्तियों के पैटर्न हाथों को ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक देते हैं। शगुन की मेहंदी के लिए भी यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।

कमल डिजाइन बना नया ट्रेंड

इन दिनों मेहंदी में कमल के डिजाइन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कमल का फूल सुंदरता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। मेहंदी में बनाए गए अलग-अलग स्टाइल के कमल पैटर्न हाथों को खास लुक देते हैं। कई महिलाएं कमल के साथ छोटे डॉट्स, बेल और जालीदार डिजाइन भी पसंद कर रही हैं।

मिनिमल लेकिन स्टाइलिश डिजाइन की मांग

अगर आप ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं करतीं तो मिनिमल डिजाइन आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। बैक हैंड पर बीच में बना कमल और उंगलियों पर हल्का डिजाइन काफी आकर्षक दिखाई देता है। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगता है।

इसके अलावा कलाई पर बैंड स्टाइल मेहंदी और छोटे-छोटे कमल वाले पैटर्न भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम समय में हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं।

सावन के लिए खास हैं ये डिजाइन

सावन में हरे रंग की चूड़ियों और पारंपरिक कपड़ों के साथ मेहंदी लगे हाथों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। यही वजह है कि इस मौसम में महिलाएं नए-नए मेहंदी डिजाइन तलाशती हैं। सिंपल, आकर्षक और आसानी से बनने वाले डिजाइन इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

फैशन के बदलते दौर में मेहंदी के डिजाइन भी लगातार नए रूप ले रहे हैं। हालांकि पारंपरिक मोर, फूल और कमल जैसे पैटर्न आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सावन के शुभ अवसर पर अगर आप अपने हाथों को खूबसूरत अंदाज देना चाहती हैं तो ये सिंपल मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News