Lifestyle लाइफस्टाइल : बारिश के मौसम में गरमा-गरम और चटपटी चाट खाने का मजा ही कुछ और होता है। अगर आप भी ऐसे ही स्नैक की तलाश में हैं, तो फ्राइड आलू चाट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली चाट, बारिश में खाने के लिए परफेक्ट है और इसे घर पर भी झटपट तैयार किया जा सकता है।
आलू और मसालों का स्वाद जब क्रिस्पी आलू के साथ मिलकर चाट में बदलता है, तो हर एक बाइट में आनंद आ जाता है। यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है, और बारिश में खासतौर पर यह स्वाद का एक नया अनुभव देता है।
फ्राइड आलू चाट की रेसिपी:
सामग्री: आलू (उबले हुए) – 4-5
तेल – 1 कप (आलू फ्राई करने के लिए)
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (कटा हुआ)
इमली की चटनी – 2-3 टेबल स्पून
ताजे दही – 4 टेबल स्पून
नमक – स्वाद अनुसार
प्याज – 1 (कटा हुआ)
टमाटर – 1 (कटा हुआ)
विधि: सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और आलू के टुकड़ों को हल्का क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। जब आलू सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, तो इन्हें किचन पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोखने दें। एक सर्विंग प्लेट में फ्राइड आलू रखें और ऊपर से प्याज, टमाटर और हरा धनिया डालें। अब ऊपर से चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, इमली की चटनी और दही डालें। स्वाद के अनुसार और मसाले डाल सकते हैं। अंत में थोड़ा सा हरा धनिया और चाट मसाला छिड़कें और सर्व करें।
Tags: