वजन बढ़ाने में मददगार हैं खजूर और दूध, जानें कैसे करें इनका सेवन

ड्राई फ्रूट्स का हमारे जीवन में स्वास्थ्य के मामले में बहुत अधिक महत्व है। इनका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है

Update: 2022-01-23 10:15 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ड्राई फ्रूट्स का हमारे जीवन में स्वास्थ्य के मामले में बहुत अधिक महत्व है। इनका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। दूध में छुहारों को उबाल कर इनका सेवन करने से हमारा स्वास्थ्य दिन पर दिन ग्लो करने लगता है।

इन बिमारियों में लाभकारी:
कब्ज: छुहारों का सेवन कब्ज दूर करने में सहायक है। छुहारे में पोटेशियम होता है, इसलिए आप इसका सेवन दूध में डालकर भी कर सकती हैं।
पाचन: छुहारे में डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जिस कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाना: छुहारे में कैल्शियम, कॉपर, मिनरल्स, मैग्नीज और सेलेनियम होता है, इसलिए छुहारों का सेवन दूध में डालकर करने से हड्डियां मजबूत होती है।
कालोन कैंसर: छुहारे में होने वाले फाइबर कोलोन कैंसर को दूर करते हैं।
वजन बढ़ाने में फायदेमंद: छुहारे में कॉपर, मिनरल्स और प्रोटीन होता है, जो कि हमारे पतले शरीर में जान डालकर हमारे वजन को बढ़ाने में मदद करता है। छुहारे को दूध में भिगोकर लेने से आसानी से वजन बढ़ने लगता है।
दांतों की सड़न से राहत: छुहारों में फलोरॉइड मिनरल्स होता है, जो कि हमारे दांतों को सड़ने से रोकने के साथ ही उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।


Tags:    

Similar News