Cutlet Recipe: घर पर झटपट तैयार करें होटल जैसे आलू कटलेट

Update: 2025-06-27 07:24 GMT
Cutlet Recipe: आलू एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर में रोजाना बनती है। इसकी खास बात यह है कि इसे हर सब्जी के साथ पकाया जाता है। ज्यादातर लोग आलू से तरह-तरह के स्नैक्स बनाते हैं जैसे फ्राइज, आलू के पकौड़े, आलू के छल्ले और भी बहुत कुछ। ऐसे में आज हम आपको आलू से बनने वाले बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है आलू कटलेट। यह रेसिपी आसानी से बन जाती है और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती है।
आलू कटलेट बनाने की सामग्री :
उबले हुए आलू – 4 (मैश किए हुए)
ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 2 कलियां (बारीक कटा हुआ)
अदरक – 1 चम्मच पेस्ट
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
आलू कटलेट बनाने की विधि :
सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बर्तन में अच्छे से मैश करें.
अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें.
फिर लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
इसके बाद इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छे से मिक्स करें, जिससे मिश्रण अच्छे से बाइंड हो जाए.
इसके बाद इस मिश्रण से अपने मनपसंद का आकार बना लें.
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें कटलेट को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें.
तैयार हुए, गरमा गरम कटलेट को हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें|
Tags:    

Similar News