Crispy Tomato Pakora Recipe: आलू-प्याज छोड़िए, इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट टमाटर के पकौड़े
Crispy Tomato Pakora Recipe: अगर आप हर बार एक ही तरह के आलू-प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार टमाटर के खट्टे-मीठे, चटपटे और कुरकुरे पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। टमाटर के पकौड़े बनाना आसान है, साथ ही झटपट तैयार हो जाते हैं और इसका स्वाद भी बेहद खास होता है। आइए जानते हैं घर पर टमाटर के क्रिस्पी लजीज पकौड़े कैसे बनाए जा सकते हैं।
टमाटर के पकौड़े बनाने की सामग्री :
दो मीडियम आकार के टमाटर
एक कप बेसन
दो बड़े चम्मच चावल का आटा
बारीक कटी हरी मिर्च
आधा चम्मच अजवाइन
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकीभर हल्दी
एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
नमक
पानी
तलने के लिए तेल
स्टेप 1- टमाटर के पकौड़े बनाने के लिए टमाटर को गोल स्लाइस में काट लें। ध्यान रखें कि टमाटर के स्लाइस बहुत पतले न हों।
स्टेप 2- अब एक कटोरे में बेसन, क्रिस्पी करने के लिए चावल का आटा, सभी मसाले, हरी मिर्च, अजवाइन आदि सभी कुछ डालकर अच्छे से मिला लें।
स्टेप 3- इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
स्टेप 4- अब एक बड़ी कढ़ाई में तेल गर्म करें।
स्टेप 5- टमाटर के स्लाइस को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में डालें।
स्टेप 6- मीडियम आंच पर टमाटर के पकौड़े को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
स्टेप 7- जब पकौड़ें अच्छे से तल जाएं तो उन्हें नैपकिन पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए।
टमाटर के क्रिस्पी पकौड़े तैयार है। इसे हरी चटनी, मीठी चटनी या साॅस के साथ परोसें।