छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य कर्मी के घर चोरी, CCTV कैमरे को चोरों ने कपड़े से ढका
Nil dhankar
17 Jun 2025 10:45 AM IST

x
छग
राजनांदगांव। शहर के लक्ष्मीनगर में सूने मकान से 2 लाख से अधिक की चोरी हो गई। इसमें 1 लाख 15 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात शामिल है। आरोपियों ने चोरी के वक्त घर में लगे सीसी कैमरों को भी कपड़े से ढंक दिया था।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मनीष कुमार मैजरवार रायपुर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है। 13-14 जून को उनका परिवार मुंबई गया था, वहीं वह खुद भी बाहर थे। मकान के मेन गेट में ताला लगा था। तभी उनके किराएदार ने फोन पर बताया कि अज्ञात आरोपी ने मकान का ताला तोड़ दिया है।
इसके बाद भीतर कमरे का मुआयना किया गया। जहां पर्स में रखे 1 लाख 15 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई थी। घर से 2 लाख रुपए से अधिक की चोरी हुई है। बसंतपुर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
Next Story





