Chinese Paratha : आज ही चाइनीज़ पराठा की यह रेसिपी ट्राई करें

Update: 2025-11-23 05:12 GMT
Chinese Paratha : यह पारंपरिक भारतीय पराठे का एक मॉडर्न ट्विस्ट है, जिसमें चटपटे चाइनीज़ स्टफिंग जैसे पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और सॉस को गेहूं के पराठे में भरकर कुरकुरा सेक कर तैयार किया जाता है. इस पराठे का स्वाद एकदम स्ट्रीट-स्टाइल होता है, हल्का मसालेदार, थोड़ा तीखा और बिल्कुल चाइनीज़ जायके से भरपूर. इसे नाश्ते, टिफिन, शाम के स्नैक या जल्दी बनने वाले डिनर के लिए भी बनाया जाता है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप इसे घर पर बना सकते हैं|
चाइनीज पराठा बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजों की जरूरत होती है?
आटे के लिए:
गेहूं का आटा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
स्टफिंग के लिए:
पत्ता गोभी (कद्दूकस) – 1 कप
गाजर (कद्दूकस) – ½ कप
शिमला मिर्च – ½ कप
स्प्रिंग अनियन – 2 बड़ा चम्मच
अदरक–लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
तेल – 1 चम्मच
सोया सॉस – 1 चम्मच
चिली सॉस – 1 चम्मच
टोमैटो सॉस – 1 चम्मच
काली मिर्च – ½ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
स्टफिंग कैसे तैयार करें?
पैन में थोड़ा तेल गरम करें.
अदरक–लहसुन पेस्ट डालकर भूनें.
अब गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालें.
2–3 मिनट हाई फ्लेम पर पकाएं.
सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो सॉस डालें.
काली मिर्च और नमक मिलाएं.
थोड़ी स्प्रिंग अनियन डालकर गैस बंद करें.
ठंडा होने दें.
पराठे का आटा कैसे गूंथें?
गेहूं का आटा, नमक और तेल मिलाएं.
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
पराठे को गोल कैसे बनाएं?
आटे की लोई लेकर बेलें.
बीच में तैयार स्टफिंग रखें.
किनारों को मोड़कर स्टफिंग बंद करें.
फिर हल्का सा बेलें (बहुत पतला न करें).
पराठा कैसे सेकें?
तवे को गरम करें.
पराठा दोनों तरफ से हल्के तेल/घी के साथ सेकें.
गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी हो जाए तो तैयार.
चाइनीज पराठा को किस चीज के साथ परोस सकते हैं?
चाइनीज पराठा को मायो और सरसों के सॉस के साथ परोस सकते हैं|
Tags:    

Similar News