Chanakya Niti: जीवन में सफलता चूमेगी आपके कदम, इन बातों में छिपा है राज
Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार हर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। उसकी इच्छा होती है कि सुख, समृद्धि, धन और वैभव हमेशा बना रहे। आचार्य चाणक्य की नीति के ये श्लोक बहुत महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-
सही समय और सही तरीकों पर ध्यान दें-
का: काल: कानि मित्राणि को देश: कौ व्यागमौ। कश्चाहम का च मे शक्तिरीति चिन्त्यं मुहुर्मुः।
आचार्य चाणक्य के अनुसार सही समय, सही मित्र, सही स्थान, धन कमाने का सही साधन, धन खर्च करने के सही तरीके और अपनी ऊर्जा के स्रोत पर जरूर ध्यान दें, ये भविष्य में काम आएंगे। तात्पर्य यह है कि सही समय का इंतजार करना चाहिए और उसी के अनुसार हमें अपने जीवन के फैसले लेने चाहिए।
अपने व्यवहार का ध्यान रखें-
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को अपने व्यवहार में बहुत ज्यादा भोलापन या सीधापन नहीं दिखाना चाहिए। ध्यान रखें कि जंगल में सीधे पेड़ पहले काटे जाते हैं और जो पेड़ टेढ़े होते हैं वे खड़े ही रहते हैं। इसलिए लोगों को परखना और समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है।
यो ध्रुवाणि परित्यज्य अध्रुवं परिशेवते। ध्रुवाणि तस्य नश्यन्ति चध्रुवं नष्टमेव हि॥
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति निश्चित यानी सही को छोड़कर अनिश्चित यानी गलत का सहारा लेता है, उसका सही भी नष्ट हो जाता है। इसलिए जब भी कोई निर्णय लें तो सही और गलत की जांच जरूर करें। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को अपनी सीमा में रहकर काम करना चाहिए। चाणक्य के अनुसार जिस सागर को हम इतना गहरा मानते हैं, वह भी प्रलय आने पर अपनी सीमा भूल जाता है। लेकिन महान व्यक्ति मुसीबतों का पहाड़ टूटने पर भी अपनी सीमा का उल्लंघन नहीं करता।