Breakfast: अक्सर सुबह क्या बनाए यह टेंशन रहती है। ऐसे में चीला हमारी परेशानी को सॉल्व कर सकता है। चीला एक ऐसी रेसिपी है, तो लाइट होने के साथ फुलफिलिंग होती है। इसे बनाना भी आसान और यह स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट आपकी भूख भी मिटाता है।
सामग्री
4 स्लाइस ब्रेड
1 कटोरी दही
¼ कटोरी पानी
¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
½ चम्मच बेकिंग सोडा
1 हरी मिर्च
½ चम्मच नमक स्वादानुसार
1 छोटा प्याज
1 छोटा टमाटर
तेल
Step 1 :
एक ब्रेड लेकर उसे किनारों को काटें और 1 कटोरी दही और पानी के साथ पीस लें।
Step 2 :
स्मूथ घोल बन जाए तो उसमें बेकिंग सोडा, जीरा पाउडर, हरी मिर्च और नमक डालकर मिक्स करें।
Step 3 :
तवे को गर्म करके तेल लगाएं और फिर घोल फैलाएं।
Step 4 :
इसके ऊपर कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा कर लें।
Step 5 :
आपका 5 मिनट का ब्रेड चीला तैयार है। हरी चटनी के साथ इसका आनंद लें।