Brain boosting exercise: बेहतर याददाश्त और तेज दिमाग के लिए करें ये मानसिक व्यायाम

Update: 2025-06-06 03:23 GMT
Brain boosting exercise: शरीर की तरह दिमाग को भी रोज कसरत की जरूरत होती है। रोजाना सिर्फ 15-20 मिनट के कुछ आसान ब्रेन बूस्टिंग एक्सरसाइज से दिमाग को तेज, सक्रिय और स्वस्थ बनाया जा सकता है। इन आसान मानसिक व्यायामों को दिनचर्या में शामिल कर आप अपने मस्तिष्क को बेहतर बना सकते हैं। तेज दिमाग जन्मजात नहीं होता, बल्कि सही अभ्यास से इसे बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं दिमाग तेज और याददाश्त बेहतर बनाने के लिए कुछ असरदार व्यायाम के बारे में।
पहेलियां और पजल्स:
क्रॉसवर्ड, सुडोकू, मैथ पजल्स और लाॅजिकल प्रश्नों को हल करने से मस्तिष्क की क्षमता और स्मरणशक्ति तेज होती है। तेज दिमाग के लिए पजल्स और पहेलियों को हल करना चाहिए, इससे मस्तिष्क की कसरत होती है।
म्यूजिक थेरेपी:
क्लासिकल म्यूजिक या इंस्ट्रुमेंटल सुनना मानसिक शांति देता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाता है। कुछ खास 'ब्रेन वेव' म्यूजिक भी उपयोगी होता है। शारीरिक गतिविधि दिमाग में रक्त के प्रवाह को बढ़ाती है, जिससे दिमाग को ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं।
ध्यान और प्राणायाम:
ध्यान, प्राणायाम और डीप ब्रीदिंग दिमाग की ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाते हैं, जिससे फोकस, एकाग्रता और स्मृति में सुधार आता है। यह तनाव कम करने के साथ ही ध्यान केंद्रित करने और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
सामान्य तौर पर नींद की कमी, कम ऊर्जा और थकान सहित कई कारणों से याददाश्त कमजोर हो सकती है। याददाश्त और तेज दिमाग के लिए पद्मासन, सर्वांगासन , पश्चिमोत्तानासन और हलासन योग का अभ्यास नियमित किया जा सकता है।
Tags:    

Similar News