BP Control Yoga: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए ये योगासन सबसे बेस्ट हैं

Update: 2026-01-29 02:05 GMT
BP Control Yoga: तेज रफ्तार जिंदगी, लगातार तनाव, देर रात तक जागने और बिगड़ा खान-पान ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाने का काम करता है। बीपी को काबू में रखने के लिए दवा जरूरी है, लेकिन सिर्फ दवाओं से राहत नहीं मिल सकती है। ब्लड प्रेशर तब बढ़ता है जब धमनियों में खून का दबाव ज़्यादा हो जाता है। योग पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करता है यानी शरीर को रिलैक्स मोड में लाता है। सांस की गति धीमी पड़ती है, दिल की धड़कन संतुलित होती है और तनाव-हार्मोन (कॉर्टिसोल) कम होते हैं। यही वजह है कि योग BP कंट्रोल में मदद करता है।
शरीर को नियमित योगाभ्यास की भी जरूरत होती है। योग नर्वस सिस्टम को शांत रखता है, रक्त प्रवाह में सुधर लाता है और दिल पर दबाव को घटाता है। बीपी मरीजों के लिए यहां कुछ सरल आसन बतायए जा रहे हैं, जिन्हें घर पर किया जा सकता है और शुरुआती लोगों के लिए भी सुरक्षित भी है। साथ ही बीपी मरीजों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए,
नमक और प्रोसेस्ड फूड कम करें:
रोज़ 30 मिनट वॉक
7-8 घंटे नींद
कैफीन और धूम्रपान से दूरी
हाई BP के मरीज आसन धीरे करें, सांस न रोकें
डॉक्टर की सलाह जारी रखें।
शवासन :
कैसे करें: पीठ के बल लेटकर आंखें बंद करें, हाथ-पैर ढीले छोड़ दें, सांस पर ध्यान दें।
फायदा: तनाव तुरंत कम, धड़कन शांत, BP डाउन।
समय: 5-10 मिनट इसका अभ्यास करें।
अनुलोम-विलोम :
कैसे करें: बारी-बारी से नाक के दोनों नथुनों से सांस लें-छोड़ें।
फायदा: नर्व्स शांत, ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर, BP स्थिर।
समय: 7–10 मिनट।
वज्रासन:
कैसे करें: घुटनों के बल बैठें, रीढ़ सीधी।
फायदा: पाचन सुधरे, वजन कंट्रोल, BP पर अप्रत्यक्ष लाभ।
समय: 5–10 मिनट (खाने के बाद भी कर सकते हैं)।
सेतुबंधासन:
कैसे करें: पीठ के बल लेटकर कूल्हे ऊपर उठाएं, ठुड्डी सीने की ओर।
फायदा: रक्त संचार बेहतर, तनाव कम।
समय: 3–5 राउंड, आराम के साथ।
सुखासन में ध्यान:
कैसे करें: आराम से बैठकर आंखें बंद, सांस पर ध्यान।
फायदा: मानसिक शांति, BP कंट्रोल का आधार।
समय: 10 मिनट।
भ्रामरी प्राणायाम – मन की बेचैनी का इलाज:
कैसे करें: सांस छोड़ते समय ‘भ्रं’ की गूंज पैदा करें।
फायदा: एंग्ज़ायटी कम, नींद बेहतर, हाई BP में राहत।
समय: 5–7 राउंड।
किन आसनों से बचें (हाई BP में)?
शीर्षासन
सर्वांगासन
बहुत तेज़ कपालभाति
ये आसन BP बढ़ा सकते हैं, बिना विशेषज्ञ सलाह न करें।
Tags:    

Similar News