Biryani: रमजान के बाद आने वाली ईद पर तो बिरयानी के साथ-साथ मीठी सेवईं भी बनाई जाती हैं। सेवईं बनाना तो आसान होता है, लेकिन अक्सर महिलाओं को बिरयानी पकाना नहीं आता।
इसी के चलते हम आपको यहां पांच अलग तरह की बिरयानी बनाने की रेसिपी देने जा रहे हैं। इस तरह की बिरयानी को बनाकर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य मेहमानों को दावत दे सकते हैं।
मुगलाई बिरयानी
मुगलाई बिरयानी को बनाने के लिए आपको बासमती चावल – 2 कप, मुर्गा (चिकन) 500 ग्राम, दही 1 कप, क्रीम, प्याज 2 (पतला काटा हुआ), टमाटर 1 (कटे हुए), अदरक-लहसुन का पेस्ट, ड्राई- फ्रूट ढेर सारे, केसर 1 चुटकी (दूध में घोलकर), गरम मसाला 1 चम्मच, नमक, लौंग, इलायची, दालचीनी 2-3, हरा धनिया-पुदीना, घी 2 चम्मच की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को दही, क्रीम, अदरक-लहसुन का पेस्ट और गरम मसाले के साथ 30 मिनट के लिए मैरिनेट करके रख देना है, ताकि इसमें मसाले पूरी तरह से मिक्स हो जाएं।
जब तक ये रखा है तब तक चावलों को 70 प्रतिशत उबाल लें। ध्यान रखें इसमें थोड़ी सी कसर रहने दें, क्योंकि दम लगाने पर भी ये पकेंगे। अब एक कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें मसाले डालें और प्याज को सही से भूनें। जब प्याज भुन जाए तो उसमें टमाटर मिक्स करके पकाएं। आखिर में इसमें चिकन और नमक डालें और पकने दें।
जब चिकन पक जाए तो एक अलग पतीले में बिरयानी की परतें तैयार करें। ऊपर से थोड़ा का केसर वाला दूध और धनिया डालें। आखिर में इसे 15 मिनट के लिए पैक करें और दम लगने दें। अब गरम ही परोसें। क्रीम, नट्स और सूखे मेवे मिलाने से ये बिरयानी स्वाद में हल्की मीठी होती है, जबकि मसाले और केसर गहराई और सुगंध प्रदान करते हैं।