बरसाना में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Update: 2024-05-10 13:23 GMT
बरसाना भारत के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है। यह उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत और ख़ास शहर है, जो दुनिया भर में अपनी समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। बरसाना में घूमने के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह पर आकर आप राधा रानी और भगवान कृष्ण की महिमा को समझ सकते हैं। यदि आपका बरसाना घूमने का विचार बनता है तो आपको इन जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए।
बरसाना में घूमने के लिए  खूबसूरत जगह 
राधा कृष्ण बाग बरसाना की सबसे प्रमुख जगहों में आती है। यह राधा मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस जगह पर आपको ज़रूर जाना चाहिए। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस जगह पर प्रकृति के सुंदर वातावरण का दीदार होता है। इस बाग में भगवान कृष्ण और राधा की प्रेम लीला के साक्षात दर्शन होते हैं।
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
राधा रानी मंदिर 
बरसाना का राधा रानी मंदिर बरसाना की सबसे ख़ास जगह मानी जाती है। बरसाना आने वाले सैलानी इस जगह पर जाते ही जाते हैं। इस जगह पर आप मंदिर दर्शन के अलावा प्रकृति के नज़ारे देख सकते हैं। यह मंदिर राधा रानी को समर्पित है और इसे 5000 साल पहले बनाया गया था।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
रतन कुंड श्याम शिला 
रतन कुंड श्याम शिला बरसाना की ख़ास जगहों में शुमार की जाती है। यह बरसाना का खूबसूरत और दर्शनीय स्थल है। यह वह जगह मानी जाती है जहां कभी भगवान श्री कृष्ण बैठ कर बंसी बजाया करते थे। बंसी की धुन इतनी मधुर हुआ करती थी कि उसे सुनाए के लिए पशु, पक्षी, जीव, जंतु सभी उनके पास दौड़े चले जाते थे।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
ललिता सखी मंदिर 
ललिता सखी मंदिर को राधा रानी की सखी के मंदिर के तौर पर जाना जाता है। बताया जाता है कि राधा रानी कि 8 सखियां सबसे प्रिय थी जिनके बिना ब्रजमंडल की लीला अधूरी थी। ललिता राधा रानी से 2 दिन बड़ी थी। यह मंदिर उन्हीं को समर्पित है। इस जगह पर आपको आना चाहिए।
श्री राधा कुशल बिहारी मंदिर 
बरसाना में स्थित श्री राधा कुशल बिहारी मंदिर राधा रानी मंदिर के बिल्कुल पास में ही स्थित है। राधा रानी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले सैलानी इस मंदिर में भी आते हैं। यह मंदिर वर्तमान में अपनी ख़ूबसूरत बनावट और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण महाराजा सवाई माधव सिंह के द्वारा कराया गया था।
प्रिया कुण्ड 
ब्रज की धरती बरसाना में कदम कदम पर राधा और भगवान श्री कृष्ण के प्रेम को दर्शाते हुए स्थान है। जिनमें से एक प्रिया कुंड भी है जिसे कुछ लोग पीली पोखर के नाम से जानते है। ऐसी मान्यता है कि इस जगह पर राधा रानी ने विवाह के बाद मेहंदी धोया था। इस कुंड का पानी आज भी मेहंदी के रंग का है।
दान बिहारी मंदिर 
बरसाना में कई खूबसूरत और दर्शनीय स्थल हैं। दान बिहारी मंदिर उन्हीं में से एक है। स्थानीय लोगों में इस मंदिर के प्रति अगाध आस्था दिखायी देती है। कहा जाता है कि यह मंदिर बरसाना का सबसे प्राचीन मंदिर है, जो 800 साल से भी पहले बनवाया गया था। यह मंदिर अपनी दान की भावना के लिए जाना जाता है।
फिसलनी शिला 
बरसाना में फिसलन शिला का अपना एक ख़ास महत्व है। यह बरसाना का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस जगह पर जाने के लिए आपको शहर सेतकरीबन 13 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस जगह से भगवान श्री कृष्ण और उनके ग्वाले सखा फिसला करते थे।
मान मंदिर 
मान मंदिर बरसाना गुफा के अंदर बना एक बहुत ही सुंदर मंदिर है। यह बरसाना के प्रमुख और खूबसूरत दर्शनीय स्थल में गिना जाता है। इस मंदिर को मानने की भावना के लिए जाना जाता है। इस जगह पर भगवान कृष्ण ने राधा रानी को एक बार मनाया था। यह जगह भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम के लिए जानी जाती है।
भोजन थाली मंदिर
भोजन थाली मंदिर बरसाना से तकरीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक मंदिर है। प्रकृति को प्रेम करने वाले लोग इस जगह पर जाते ही जाते हैं। यह बरसाना के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। कहा जाता है कि दूध पीते वक़्त एक बार भगवान कृष्ण का कटोरा गिर गया था। जिसकी वजह से वहाँ निशान बन गए थे, जो आज भी दिखाई देते हैं।
दोउ मिलवन 
दोउ मिलवन बरसाना से कुछ ही दूर स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस जगह की बहुत ही ज़्यादा मान्यता है। कहा जाता है कि यह वह जगह है बाल समय में जहां भगवान श्री कृष्ण और राधारानी पहली बार मिले थे। यही कारण है कि बरसाना आने वाले सैलानी इस जगह पर आते ही आते हैं।
कीर्ति मंदिर
कीर्ति मंदिर बरसाना के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है। इस मंदिर कृति जोकि राधा रानी की माँ हुआ करती थी उनको सम्मर्पित है। यह मंदिर रंगीली महल के बिल्कुल करीब स्थित है और इस मंदिर को अपनी अद्भुत कलाकृतियों की वजह से जाना जाता है। यह एक ऐसा मंदिर है जिसमें राधा रानी को उनकी माँ के गोद में बिठाया गया है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
प्रेम सरोवर 
प्रेम सरोवर नंद गांव और बरसाना के मध्य में स्थित है। जिसे भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के अटूट प्रेम का साक्षी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस जगह पर वह एक दूसरे से मिलने आया करते थे। इस सरोवर से कई कहानियाँ भी जुड़ी हुई हैं। कुछ लोग कहते हैं कि यह सरोवर राधा रानी के आँसुओ से बना हुआ है।
चित्रासखी मंदिर 
चित्रसखी मंदिर बरसाना गांव में स्थित राधा रानी के एक सखी का मंदिर है। जिसकी वजह से इस मंदिर की भी अपनी एक ख़ास मान्यता है। कहा जाता है कि राधा रानी की यह सखी चित्र कला प्रेमी थी। वह चीज़ों को हुबहू उतार देती थी, उन्होंने ही सबसे पहले भगवान कृष्ण का चित्र बनाया था। इस जगह पर आपको मंदिर दर्शन के अलावा प्रकृति के मनोरम दृश्य भी देखने को मिलेंगे।
Tags:    

Similar News