पाचन संबंधी समस्याएं दूर करने में कारगर हैं जामुन, जल्द दिखेगा असर

जामुन स्वाद में खट्टा, मीठा सा फल है। जो गर्मियों के सीजन में मिलता है।

Update: 2021-05-27 02:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जामुन स्वाद में खट्टा, मीठा सा फल है। जो गर्मियों के सीजन में मिलता है। खट्टेपन के साथ ही इसमें टैनिन और एंथोसायनिन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। और तो और फल के साथ इसकी गुठली का भी इस्तेमाल किया जाता है। कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर जामुन की गुठली से तेल भी निकाला जाता है। गुठली का एल्कोहॉलिक तत्व तो डायबिटीज के रोगियों के लिए वरदान से कम नहीं है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा और किन-किन बीमारियों में इसका सेवन फायदेमंद है, जानेंगे आज इसके बारे में..

1. पेट की ज्यादातर समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद है। दस्त की प्रॉब्लम होने पर तो इसे जरूर खाना चाहिए।
2. पथरी रोग में आराम के लिए पका जामुन खाना लाभदायक होता है।
3. भूख नहीं लगती तो जामुन खाएं।
4. डायबिटीज के रोगियों को सीजन में रोजाना ही जामुन खाना चाहिए। साथ ही इसकी गुठली का पाउडर आधा चम्मच शाम को पानी के साथ लेना चाहिए। इससे यूरीन में शुगर आने की समस्या ठीक हो जाती है।
5. शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए पांच ग्राम जामुन की गुठली का चूर्ण नित्य शाम को गर्म दूध से लें।
6. जामुन खाने से दांतों के रोग भी दूर होते हैं तथा वो मजबूत बनते हैं।
7.गर्मियों में चक्कर आने की समस्या हो रही है या जी घबराता हो तो जामुन का ठंडा-ठंडा शर्बत पीना आरामदायक साबित होगा।
8. जामुन की गुठलियों को पीसकर शहद में मिलाकर गोलियां बना लें, इन्हें नित्य चूसने से बैठा हुआ गला खुल जाता है। आवाज का भारीपन ठीक हो जाता है।
9. जामुन के कच्चे फलों का सिरका बनाकर पीने से पेट के रोग ठीक होते हैं। गैस, कब्ज, एसिडिटी सबमें आराम मिलता है।
10. जामुन की छाल को रात को पानी में घोलकर माउथवॉश की तरह इसका गरारा किया जाता है। जो बहुत फायदेमंद है।


Tags:    

Similar News

-->