Beetroot :चुकंदर सेहत के लिए ही नहीं बल्कि बालों और चेहरे के लिए भी है फायदेमंद

Update: 2025-05-25 03:48 GMT
Beetroot : चुकंदर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। यह लाल फल शरीर में खून की कमी को दूर करने और हाइड्रेट रखने में बहुत मदद करता है।अपने खूबसूरत रंग और बेहतरीन स्वाद के लिए जाने जाने वाला चुकंदर कई पौष्टिक गुणों से भरूपर होता है। इसे लोग फल, सब्जी, जूस और सलाद आदि के तौर पर खाते हैं। चुकंदर हमारी स्किन और बालों के लिए मैजिक की तरह काम करता है। आपने अक्सर लोगों को अपनी स्किन की कई प्रॉब्लम दूर करने के लिए चुकंदर का घरेलू नुस्खे के रूप में प्रयोग करते देखा होगा। हालांकि हम में से अधिकतर लोग यह नहीं जानते हैं कि सिर्फ लगाने से नहीं, बल्कि इसे खाने से भी त्वचा को हेल्दी रखने और कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।तो चलिए जानते हैं, त्वचा और बालो के लिए चुकंदर के फायदे, साथ ही जानेंगे इन्हें किस तरह डाइट में शामिल करना है।
जानें त्वचा ओर बालो के लिए बीटरूट के फायदे :
त्वचा की चमक बढ़ाए:
एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाला चुकंदर हमारी स्किन को अंदर से चमक देता है। आप अपनी डाइट में रोज़ाना एक गिलास ताजा चुकंदर का जूस पी सकते हैं। एक हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए आपको इसे अपनी नियमित डाइट में शामिल करने की आवश्यकता है।
बाल झड़ने से रोके:
बाल धोते समय अपने बालों में चुकंदर का रस लगाएं और इसे थोड़ा गर्म कर लें। हेयर मास्क के लिए चुकंदर के जूस में कॉफी सीड्स मिलाएं। यह हेयर कंडीशनर के साथ भी बढ़िया काम करता है।
ड्राई स्किन:
बीटरूट स्किन को हाइड्रेट करने का बेहतरीन तरीका है. बीटरुट जूस को शहद और मिल्क के साथ मिक्स कर के प्रभावित स्थान पर लगाएं. अब इसे ड्राय होने दें और गुनगुने पानी से धो दें. इससे आपकी स्किन लम्बे समय तक हाइड्रेट रहेगी।
आयरन की कमी होती है दूर :
चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जिससे ब्‍लड में ऑक्‍सीजन सही तरीके से होता है। आयरन से भरपूर चुकंदर शरीर को अंदर से मजबूत करता है। दिन मे एक चकुंदर खाने से चिहरे की लाली और बालो की शाइन बरकरार रहती है।
डैंड्रफ फंगल इन्फेक्शन या ड्राई स्कैल्प के कारण होता है। चुकंदर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंजाइमैटिक गुण बालों के झड़ने को कम करते हैं और डैंड्रफ की परेशानी से भी निजात दिलाते हैं। चुकंदर के रस में एक चम्मव सिरका या नीम का पानी मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। इसके बाद आप बाल शैम्पू से धो लें।
डार्क सर्कल पर भी इफेक्टिव:
बीटरूट का जूस डार्क सर्कल पर लगाने से उस स्थान का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही अच्छे से क्लीन भी हो जाता है। इसीलिए डार्क सर्कल कम करने के लिए बीटरूट को चेहरे पर लगाना चाहिए।
बीटरूट यानी चकुंदर के शरीर को कई तरह से लाभ मिलते हैं। आज ही आप भी चकुंदर को अपनी डाइट मे शामिल करे और यह नुसके अपनाएं।
Tags:    

Similar News