पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में सहायता करता है जौ

इससे पेट की पथरी से आराम मिलेगा। आप चाहें तो जौ की रोटी या फिर जौ का सत्तू भी खा सकते हैं।

Update: 2021-08-11 11:02 GMT

जौ एक ऐसा अनाज है जो शरीर को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियों को दूर करने में बहुत सहायक है। इसमें लेक्टिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, फास्फोरिक एसिड, पोटेशियम और कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम होता है और पाचन तंत्र सुचारु रहता है।

मोटापे से निजात दिलाने में जौ बहुत कारगर है। इसका सेवन शहद, सत्तू और त्रिफले के साथ करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा कमजोर व्यक्ति इसका सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। शरीर को फायदा पहुंचता है।
रंग संवारे
रंगत को निखारने में जौ बहुत लाभदायक होता है। इसका लेप बनाने के लिए जौ का आटा, पिसी हुई हल्दी और सरसों के तेल को पानी में मिला लें और फिर प्रतिदिन इसे चेहरे पर लगाएं। चेहरा खिला-खिला नज़र आएगा।
डायबीटीज को कंट्रोल करे
डायबीटीज को नियंत्रित रखने के लिए जौ के आटे की रोटी और सत्तू का सेवन करें। आप चाहें तो जौ के आटे में चने का आटा भी मिला कर खा सकते हैं। इससे डायबिटीज़ कन्ट्रोल में रहेगी।
पथरी को दूर करे
आजकल पथरी की समस्या गलत खानपान के कारण बढ़ती जा रही है। ऐसे में जौ के पानी को बॉइल कर लें। रोज़ाना इस पानी का सेवन करें। इससे पेट की पथरी से आराम मिलेगा। आप चाहें तो जौ की रोटी या फिर जौ का सत्तू भी खा सकते हैं।

Tags:    

Similar News

-->