सौ करोड़ टीकाकरण सचमुच ही बड़ी उपलब्धि

सौ करोड़ टीकाकर

Update: 2021-10-27 04:15 GMT

भारत ने 10 महीने की छोटी अवधि के भीतर 100 करोड़ टीकों की संख्या को पार कर लिया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारत में कई अन्य देशों और विपक्ष द्वारा यह संदेह जताया गया था कि एक छोटी अवधि के भीतर 135 करोड़ का टीकाकरण करना असंभव है। सभी देशवासियों को टीका लगाने में 10 से 12 साल का समय लगेगा। लेकिन टीकाकरण की गति ने सभी संदेह तोड़ दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी 100 करोड़ की संख्या को छूने पर हमारी सरकार की सराहना की है। टीकाकरण की इस गति ने एक उम्मीद जगाई है और सभी क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों से उत्साह है। इसके परिणाम विशेष रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में शुरू हो गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.3 फीसदी की दर से वृद्धि होगी।


-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी


Tags:    

Similar News