Delhi दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों को अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.9°C और न्यूनतम तापमान 30°C रहा। इसके अलावा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है।बारिश से तापमान में कुछ कमी आ सकती है|