Indian Navy ने द्विवार्षिक संयुक्त उभयचर अभ्यास जल प्रहार का किया समापन

Update: 2025-09-25 17:43 GMT
New Delhi: भारतीय नौसेना ने भारतीय सेना के साथ निकट समन्वय में आयोजित द्विवार्षिक संयुक्त अभ्यास जल प्रहार को सफलतापूर्वक संपन्न किया । इस अभ्यास का उद्देश्य भारत के पूर्वी समुद्र तट पर जल-थलचर अभियानों में अंतर-सेवा तालमेल, परिचालन योजना और क्रियान्वयन को प्रमाणित करना और बढ़ाना था।यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया। विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण (16-20 सितंबर) में आईएनएस घड़ियाल पर सैन्य टुकड़ियों के प्रवेश और एकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसमें जहाज पर प्रशिक्षण, सुरक्षा संबंधी जानकारी, नाविक जीवन के प्रति अभिमुखीकरण, खेलकूद और सौहार्द बढ़ाने के लिए बातचीत के सत्र शामिल थे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि समुद्री चरण (21-23 सितंबर) में उभयचर अभियानों का निष्पादन हुआ, जिसमें काकीनाडा में कठिन समुद्र तट पर उतरना, एलसीए और बीएमपी का प्रक्षेपण, तथा एसओपी और संयुक्त प्रशिक्षण प्रोटोकॉल का सत्यापन शामिल था।
Tags:    

Similar News