लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क के पाँच मंज़िला इमारत मैं शार्ट शर्किट से लगी आग, 500 से ज्यादा छात्रों का रेस्क्यू
दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज़: लक्ष्मी नगर ललिता पार्क स्थित पांच मंज़िला इमारत में बिजली के तारो में स्पार्किंग होने के वजह से आग लग गई जिसके बाद आस पास के लोगो में अफरा तफरी मच गई. किसी के भी घायल होने की सूचना नही. लक्ष्मी नगर ललिता पार्क स्थित पांच मंज़िला इमारत में कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालित हैं. सुबह के करीब 11:15 बजे नीचे से गुज़र रहे बिजली के तारो में अचानक स्पार्किंग होने लगी जिसके बाद धीमे धीमे आग की लपटें निकलने लगी. जिसके सुचना रास्ते से गुज़र रहे राहगीरों ने संचालित इंस्टिट्यूट को दी जिसके बाद सुचना मिलते ही पढ़ रहे छात्रों में अफरा तफरी मच गई. छात्रों को तुरंत बाहर निकलने का कार्य किया गया. करीब 500 छात्रों को वहा से सुरक्षित निकाल लिया गया. दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई तथा जनता से रिश्ता कर्मियों द्वारा विद्युत विभाग को सूचित कर बिजली की सप्लाई बंद करवाई गई, बच्चों के रेस्क्यू में भी टीम ने अहम् योगदान दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।