बीजेपी में हिम्मत है तो करें चुनावों का सामना: मनीष सिसोदिया

Update: 2022-03-23 16:09 GMT

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली एमसीडी चुनाव में हार के डर से भाग रही बीजेपी को आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि यदि में भाजपा में हिम्मत है तो चुनाव करवा कर दिखाए, चुनाव के डर से भागे नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 17 सालों से दिल्ली नगर निगम की सत्ता में काबिज है, इन 17 सालों में निगम एकीकृत भी रहा और तीन हिस्सों में भी बंटा रहा लेकिन भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार फैलाया। उन्होने कहा कि जब दिल्ली में एक निगम था तब भी दिल्ली की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से परेशान थी, अब जब 3 निगम है तब भी जनता परेशान है और आज जब दिल्ली की जनता ने भाजपा को एमसीडी से उखाड़ फेंकने का मन बन लिया है तो भाजपा चुनाव करवाने से डर रही है और मुंह छुपाकर भाग रही है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज दिल्ली की जनता एमसीडी में भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है, भाजपा से न तो सफाई व्यवस्था संभाली जा रही है, न ही अपने स्कूल या स्वास्थ्य केंद्र चलाए जा रहे हैं।

एमसीडी की बिल्डिंग्स, रोड खस्ताहाल हैं, महीनों तक डॉक्टरों, कर्मचारियों, शिक्षकों को वेतन नहीं मिला इसलिए अबकी बार दिल्ली की जनता के साथ-साथ एमसीडी कर्मचारियों ने भी ये तय कर लिया है कि भाजपा मुक्त नगर निगम बनायेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, साफ-सफाई, ईमानदारी से काम करने वाला, समय से कर्मचारियों को वेतन देने वाला नगर निगम चाहिए, जनता अब ऐसा नगर निगम चाहती है जहां पार्षद जनता के पैसों का गबन न करे बल्कि उन्हें जनता के कामों में लगाए। अब चाहे बेशक चुनाव टालने के लिए एकीकरण का बहाना बनाकर भाजपा निगमों को एक कर ले कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से समय से चुनाव करवा ले, आप डरने वाली नहीं है वो भाजपा को एमसीडी से उखाड़ फेंकेगी। 

Tags:    

Similar News

-->