Mahindra की इस SUV के लिए दिखा लोगों का क्रेज, 11 महीने में बुक हुई 1.5 लाख यूनिट्स

महिंद्रा ने पिछले साल अपनी दमदार XUV700 SUV को लॉन्च किया था और अपने शुरूआती टाइम से ही यह लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है

Update: 2022-07-25 06:00 GMT

महिंद्रा ने पिछले साल अपनी दमदार XUV700 SUV को लॉन्च किया था और अपने शुरूआती टाइम से ही यह लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस SUV ने महज 11 महीनों में 1.5 लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, बढ़ती डिमांड की वजह से XUV700 की डिलीवरी के लिए आपको करीब 18 से 24 महीने तक का इंतजार भी करना पड़ेगा।

कैसे रहें XUV700 के बुकिंग के आंकड़े?

XUV700 SUV की बुकिंग पर नजर डालें तो इसकी बुकिंग 7 अक्टूबर, 2021 को शुरू की गई थी और महज 2 घंटे में ही उस साल लॉन्च किये जाने वाली पूरी 25,000 यूनिट्स को बुक कर लिया गया था। वहीं, 3 घंटे में इसकी बुकिंग का आंकड़ा 50,000 तक पहुंच गया था। लॉन्च होने के चार महीनों में ही महिंद्रा ने XUV700 SUV के लिए 1 लाख यूनिट्स की बुकिंग हासिल की। वहीं, 1.5 लाख तक पहुंचने में महिंद्रा को महज 11 महीनों का समय लगा।

महिंद्रा XUV700 में है दो इंजन विकल्प

महिंद्रा ने XUV700 में दो दमदार इंजन को शामिल किया है। इसमें आपको डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन का विकल्प चुनने को मिलता है। इसका पेट्रोल इंजन 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-मोटर से लैस है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, डीजल इंजन 2.0 लीटर वाले 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन से लैस है, जो 185hp की पावर और 420Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों विकल्प 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से 450Nm का टॉर्क जनरेट होता है।

XUV700 SUV: कीमत

महिंद्रा XUV700 SUV को भारत में 13.18 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लाया गया है जो टॉप वेरिएंट के लिए 19.20 लाख रुपये तक जाती है। यह भारत में 5-सीटर और 7-सीटर विकल्प में आती है और इसका मुकाबला Tata Harrier, MG Hector, Hyundai Creta, Kia Seltos, Hyundai Alcazar और MG Hector Plus से है।


Tags:    

Similar News

-->