स्टूडेंट्स के लिए Lenovo ने लॉन्च किए 4 सस्ते लैपटॉप, जानें इसकी खूबियां

पॉपुलर इलेक्ट्रोनिक कंपनी Lenovo ने किफायती लैपटॉप सेगमेंट में 4 नए लैपटॉप Lenovo 14w Gen 2, Lenovo 100w Gen 3, Lenovo 300w Gen 3 और Lenovo 500w Gen 3 लॉन्च किए हैं।

Update: 2021-03-25 02:10 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक | पॉपुलर इलेक्ट्रोनिक कंपनी Lenovo ने किफायती लैपटॉप सेगमेंट में 4 नए लैपटॉप Lenovo 14w Gen 2, Lenovo 100w Gen 3, Lenovo 300w Gen 3 और Lenovo 500w Gen 3 लॉन्च किए हैं। लेनोवो के ये लैपटॉप कम दाम में बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं और खासकर स्टूडेंट्स के लिए ये लैपटॉप लॉन्च किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इन लैपटॉप्स को एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है और इनकी बैटरी भी जल्द चार्ज हो सकेगी, क्योंकि ये फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी से लैस हैं। इन लैपटॉप में Lenovo 500w Gen 3 मॉडल Intel Processor से लैस है, बल्कि बाकी 3 मॉडल्स AMD Processors से लैस हैं।

कीमत काफी कम
Lenovo के इन स्टूडेंट सेंट्रिक अफॉर्डेबल लैपटॉप्स की कीमत की बात करें तो Lenovo 14w Gen 2 को 334 डॉलर यानी करीब 24,300 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Lenovo 100w Gen 3 की कीमत 299 डॉलर यानी करीब 21,800 रुपये है। Lenovo 300w Gen 3 को 359 डॉलर यानी करीब 26,000 रुपये में लॉन्च किया गया है और आखिर में टॉप मॉडल Lenovo 500w Gen 3 की कीमत 429 डॉलर यानी 31,200 रुपये रखी गई है। लेनोवो ने इन लैपटॉप को ब्लू कलर में लॉन्च किया है और अगले कुछ महीनों में इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
Lenovo 4 new laptops launched for students 3
कम दाम में अच्छे फीचर्स के साथ
Lenovo 14w Gen 2 की खास बातें
Lenovo 14w Gen 2 में 14 इंच का डिस्प्ले लगा है, जो कि फुल HD रेजॉल्यूशन के साथ है। लेनोवो के इस लैपटॉप को Dual Core AMD 3015e प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह लैपटॉप 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ है। 1.45 किलोग्राम वजनी इस लैपटॉप को सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया है। लेनोवो के इस लैपटॉप में एक USB Type-C पोर्ट, 2 USB 3.1 पोर्ट्स और एक HDMI पोर्ट के साथ ही एक ऑडियो जैक भी है।
Lenovo 100w Gen 3 की खासियत
Lenovo 100w Gen 3 में 11.6 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसे Dual Core प्रोसेसर और AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड के साथ पेश किया गया है। लेनोवो के इस लैपटॉप में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। लेनोवो के इस लैपटॉप को फास्ट चार्जिंग बैटरी के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 10 घंटे से ज्यादा समय तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लैपटॉप का वजन सिर्फ 1.25 किलोग्राम है।
Lenovo 4 new laptops launched for students 2
टचस्क्रीन डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी
Lenovo 300w Gen 3 में क्या है खास?
Lenovo 300w Gen 3 में 11.6 इंच का HD IPS टच डिस्प्ले है, जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। लेनोवो ने इस लैपटॉप को AMD 3015e dual-core प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। लेनोवो के इस लैपटॉप को 4GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। लेनोवो में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी है, जिसे सिंगल चार्ज पर 10 घंटों के लिए इस्तेमाल किया गया है। 1.3 किलोग्राम वजनी लेनोवो के इस लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।
Lenovo 4 new laptops launched for students 1
ऑनलाइन एजुकेशन के लिए कारगर
Lenovo 500w Gen 3 की खूबियां
Lenovo 500w Gen 3 में 11.6 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। लेनोवो ने इस लैपटॉप को Intel Pentium प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में 8GB RAM और 128 GB स्टोरेज दिया गया है। 1.3 किलोग्राम वजनी इस लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में भी यह काफी शानदार है।


Tags:    

Similar News

-->