
वायरल न्यूज़। एक शख्स पर अपनी पत्नी को 100 से ज्यादा लोगों को बेचने के आरोप लगे हैं। मामला स्वीडन का है। आरोप हैं कि उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नी का सौदा किया था। पत्नी की तरफ से शिकायत दिए जाने के बाद मामला प्रकाश में आया। फिलहाल, जांच जारी है। इस संबंध में 13 मार्च को कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इसके अलावा इस कथित वारदात में शामिल रहे अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी उत्तरी स्वीडन का रहने वाला है। आरोप हैं कि शख्स ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी पत्नी का सौदा कम से कम 120 लोगों से कर दिया। महिला की तरफ से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद से ही आरोपी बीते साल अक्तूबर कस्टडी में है। अब पुलिस इस कथित खरीद फरोख्त के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाने की तैयारी कर रही है। अभियोजक इडा एनेरस्टेड ने कहा कि जांचकर्ताओं का मानना है कि पति ने अपनी पत्नी का बहुत बड़े स्तर पर और बेरहमी से शोषण किया है। अभियोजन पक्ष ने सोमवार को इस संबंध में खुलकर बात की है। साथ ही इस अपराध में जुड़े लोगों की संख्या का भी जिक्र किया है। हालांकि, इस दौरान कपल की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आरोपी की उम्र 60 वर्ष के आसपास है और उसने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।
साथ ही अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि क्या महिला शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ड्रग्स के नशे में थीं। खास बात है कि स्वीडन का कानून कहता है कि सेक्स खरीदना अपराध है, लेकिन अगर देह व्यापार करने वाले अगर इसे बेचते हैं, तो इसे अपराध नहीं माना जाएगा। अगर पति पर दलाली के आरोप सिद्ध हो जाते हैं, तो उसे 2 से लेकर 10 साल तक जेल की सजा काटनी पड़ सकती है। महिला के साथ धन के बदले यौन संबंध के संदिग्ध दो पुरुषों पर आरोप तय किए जा चुके हैं और संभावना है कि जल्द ही और भी संदिग्धों पर आरोप लगाए जाएंगे। दोषी पाए जाने पर उन्हें एक साल तक की जेल हो सकती है।





