
x
अमेरिका : अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। अमेरिका ने नॉर्थ वेस्ट नाइजीरिया में एयर स्ट्राइक की है। अमेरिका के इस अटैक की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी है।डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में ISIS पर ये हमला ईसाइयों की हत्याओं को लेकर आतंकवादियों को निशाना बनाकर किया गया। ट्रंप ने आगे लिखा, 'आज रात कमांडर इन चीफ के रूप में मेरे निर्देश पर अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आईएसआईएस आतंकवादी गिरोहों के खिलाफ एक शक्तिशाली और घातक हमला किया।'
ट्रंप ने आगे कहा, 'ये ISIS के आतंकी कई सालों, बल्कि सदियों से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से उनकी हत्या कर रहे थे। मैंने पहले भी इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने ईसाइयों का नरसंहार नहीं रोका, तो उन्हें इसका भयानक परिणाम भुगतना पड़ेगा, और आज रात वही हुआ।'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'युद्ध विभाग ने कई सटीक हमले किए, मेरे नेतृत्व में ऐसा केवल अमेरिका ही कर सकता है। हमारा देश कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। ईश्वर हमारी सेना को आशीर्वाद दे और सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। मारे गए आतंकवादियों की संख्या और भी अधिक होगी यदि वे ईसाइयों का नरसंहार जारी रखते हैं।'
TagsअमेरिकानाइजीरियाISISठिकानोंएयरस्ट्राइक United StatesNigeriatargetsairstrikes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





