
x
US Accident: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक कार के पेड़ से टकराने और पुल से नीचे गिर जाने से भारतीय मूल के दो छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह हुई दुर्घटना में वाहन की अगली सीट पर बैठा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। इस दुर्घटना में 'क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी' में पढ़ने वाले भारतीय मूल के छात्र मानव पटेल (20) और सौरव प्रभाकर (23) की जान चली गई।
वाणिज्य दूतावास ने कहा, "इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। वाणिज्य दूतावास मृतकों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।" लैंकेस्टरऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 बजे ब्रेकनॉक टाउनशिप में पेन्सिलवेनिया टर्नपाइक पर हुई दुर्घटना में छात्रों की मौत हो गई। लैंकेस्टर काउंटी कोरोनर कार्यालय और पेंसिल्वेनिया राज्य पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय प्रभाकर वाहन चला रहा था। पुलिस ने कहा कि दोनों छात्रों की गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
TagsUSहादसेदो छात्रोंमौतUSaccidenttwo studentsdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





