विश्व

तेज हवाओं ने धकेला फ्लाइट को, डी एफ डब्लू एयरपोर्ट पर गेट से दूर निकला विमान

Sanjna Verma
28 May 2024 11:24 PM IST
तेज हवाओं ने  धकेला फ्लाइट को, डी एफ डब्लू  एयरपोर्ट पर गेट से दूर निकला विमान
x
अमेरिका : एक अमेरिकन एयरलाइंस 737-800 विमान को डलास/फोर्ट वर्थ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज हवाओं ने उसके गेट से दूर धकेल दिया गया. क्षेत्र में भीषण तेज हवाएं चल रही थी. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यह घटना तेज़ हवाओं और मूसलाधार बारिश के बीच हुई, जिससे उड़ान सुरक्षा और परिचालन चुनौतियों पर चिंता बढ़ गई है. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी है, और एयरलाइन वर्तमान में यात्रियों और चालक दल के लिए अगला कदम निर्धारित करने के लिए स्थिति का आकलन कर रही है.
Next Story