Russia रूस: रूस में भूकंप आया है। लोगों का कहना है कि झटके बहुत तेज़ थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। इस भीषण भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। सोशल मीडिया पर भूकंप के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में फर्नीचर, लाइटें और कारें तेज़ी से हिलती हुई दिखाई दे रही हैं। गनीमत रही कि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने भूकंप के बाद टेलीग्राम पर घोषणा की कि पूर्वी तट पर सुनामी का खतरा है और चेतावनी जारी कर दी गई है। स्थानीय लोगों को भी सतर्क कर दिया गया है। हालाँकि, अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार, इस भूकंप के कारण तत्काल किसी बड़ी सुनामी का खतरा नहीं है। एक हफ़्ते पहले रूस में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए थे। पिछली बार भी कामचटका के पास भूकंप आया था और भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई थी, जिसके कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।
Next Story





