विश्व

दुनिया की सबसे खराब पासपोर्ट पाकिस्तानी की, जानिए अन्य देशों का क्या है हाल

Khushboo Dhruw
13 Jan 2022 6:00 PM GMT
दुनिया की सबसे खराब पासपोर्ट पाकिस्तानी की, जानिए अन्य देशों का क्या है हाल
x
दुनिया के सबसे अच्छे और खराब पासपोर्ट वाले देशों की एक सूची जारी की गई है। सबसे खराब पासपोर्ट वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है।

दुनिया के सबसे अच्छे और खराब पासपोर्ट वाले देशों की एक सूची जारी की गई है। सबसे खराब पासपोर्ट वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। पाकिस्तानी पासपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए लगातार तीसरे वर्ष भी विश्व में चौथे सबसे खराब की श्रेणी में रखा गया है। इस पासपोर्ट के साथ विश्व भर में 31 ही ऐसे गंतव्य की यात्रा की जा सकती है जहां बिना वीजा या पहुंचने पर वीजा पाने की सुविधा हासिल है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 के अनुसार, खराब की श्रेणी में पाकिस्तानी पासपोर्ट चौथे स्थान पर है। पाकिस्तानी अखबार न्यूज इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ऐसे गंतव्यों की संख्या जहां पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीजा के पहुंच सकते हैं, के आधार पर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने विश्व के सभी पासपोर्ट की रैंकिंग की है। इस रैंकिंग में पाकिस्तान को 108वें स्थान पर रखा गया है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2006 से नियमित रूप से विश्व के सर्वाधिक ट्रैवल फ्रेंडली पासपोर्ट की निगरानी कर रहा है। कोरोना महामारी के कारण यात्रा पर प्रतिबंध बढ़ रहे हैं। इंडेक्स में अस्थायी रूप से प्रतिबंध को ध्यान में नहीं लिया जाता है।
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भले ही दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, लेकिन जापान और सिंगापुर वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर हैं। इन दोनों देशों का वीजा-फ्री स्कोर 192 है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 190 के स्कोर के साथ दक्षिण कोरिया जर्मनी के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, भारत ने अपनी रैंक में सुधार किया है और वर्तमान में 60 वीजा-फ्री स्कोर के साथ सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रिपोर्ट में पहले के 90वें स्थान से 83वें स्थान पर पहुंच गया है।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स सूचकांक में आयरलैंड और पुर्तगाल पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम, जिन्होंने 2014 में एक साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था, उनकी रैंकिंग कम हो गई है और साल 2022 की रैकिंग में ये दोनों देश 6 ठवें स्थान पर हैं।


Next Story