विश्व
Iran के बंदर अब्बास पोर्ट पर कंटेनरों में जोरदार धमाका, 280 से ज्यादा घायल
Gulabi Jagat
26 April 2025 5:30 PM IST

x
Iran: ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, शनिवार को दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास स्थित शाहिद राजाई पोर्ट पर जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक कम से कम 280 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय अधिकारियों ने आशंका जताई है कि विस्फोट के समय पोर्ट पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
घायलों को होर्मोज्गान प्रांत के नजदीकी मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी के अनुसार, यह धमाका पोर्ट के घाट क्षेत्र में रखे कंटेनरों में हुए विस्फोट के चलते हुआ। रेस्क्यू टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं और लगातार घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि यह विस्फोट ऐसे समय पर हुआ जब ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में परमाणु वार्ता का तीसरा चरण चल रहा था। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें धमाके के बाद आकाश में विशाल मशरूमनुमा धुएं का गुबार उठते हुए देखा जा सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि इलाके को खाली करा लिया गया है और घटना की जांच जारी है।
TagsIran के बंदर अब्बास पोर्टजोरदार धमाका280 लोग घायलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारईरान बंदर अब्बास विस्फोटशाहिद राजाई पोर्ट हादसाईरान पोर्ट धमाकापरमाणु वार्ताओमान
Next Story





