भारत

विवाद हुआ छुट्टे पैसे को लेकर, तभी छात्रा पर ऑटो ड्राइवर ने...लोग भड़के

jantaserishta.com
26 April 2025 2:44 PM IST
विवाद हुआ छुट्टे पैसे को लेकर, तभी छात्रा पर ऑटो ड्राइवर ने...लोग भड़के
x
वीडियो हुआ वायरल.
चेन्नई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल रहो रहा है. जिसमें एक महिला ऑटो के ड्राइवर के साथ उसकी छुट्टे पैसे को लेकर विवाद हो गया. महिला खुद को विदेशी छात्रा बता रही हैं. वीडियो में ऑटो ड्राइवर धमकी देते हुए भी नजर आ रहा है. इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.
इंस्टाग्राम यूजर 'ओपोराजितारु' ने एक मिनट 37 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है. यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'चेन्नई आने से पहले मैंने सुना था कि यह शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित है. हालांकि, यह सच नहीं है. मैं भारत शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश से आई हूं. मेरे साथ यहां मारपीट की गई और धमकाया गया. मुझे थिरुवन्मियूर में बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया'.
ओपोराजितारु की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि छुट्टे पैसों को लेकर ऑटो ड्राइवर के साथ विवाद हुआ. महिला ऑटो ड्राइवर को 200 रुपये का नोट देती है और 163 रुपये काटने को बोलती है. जिसके जवाब में ऑटो ड्राइवर ने छुट्टे पैसे की डिमांड की.
जिसके बाद दोनों के बीच विवाद छिड़ गया. महिला ऑटो ड्राइवर को कहती हैं कि चिल्लाओ मत, मुर्ख व्यक्ति. जिसके बाद ऑटो ड्राइवर ने तमिल भाषा में कहा कि अगर मैं नीचे उतर गया तो फाड़ दूंगा.
दोनों के बीच इस दौरान मौखिक झगड़ा बढ़ गया. ऑटो ड्राइवर ने दोहराया कि उसके पास छुट्टे पैसे नहीं हैं और उसे 163 रुपये चाहिए. फिर महिला ने ऑटो ड्राइवर की ओर 200 का नोट फेंक दिया. महिला के द्वारा नोट फेंके जाने पर ऑटो ड्राइवर भड़क उठा और उसने महिला के ऊपर थूक फेंक दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story