
x
America अमेरिका: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना स्थित एक विश्वविद्यालय में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, जिसके बाद रविवार को कॉलेज परिसर को बंद करना पड़ा। विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी। कॉलेज ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी की घटना ‘एलिजाबेथ सिटी स्टेट यूनिवर्सिटी’ के परिसर में एक समारोह के बाद हुई।
बयान में कहा गया कि घटना में 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जो कॉलेज का छात्र नहीं था और उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। उत्सव की चहल-पहल के बीच गोलीबारी की घटना में तीन छात्रों समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि भगदड़ जैसी स्थिति में दो अन्य छात्र घायल हो गए। बयान में कहा गया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। शैक्षणिक संस्थान ने पहले एक बयान में कहा, ‘‘विश्वविद्यालय इस घटना से बहुत दुखी है।’’
TagsAmericaयूनिवर्सिटीगोलीबारीयुवकमौत AmericaUniversityFiringYoung manDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





