
x
America अमेरिका : दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप की घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं। बीते कुछ समय में कई देशों में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत भी हुई है। अब गुरुवार को अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को भीषण भूकंप के झटके लगे हैं। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जानकारी दी है कि ये भूकंप अलास्का के एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई है।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएमजीएस) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:11 बजे आया।
दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अलास्का के सुसित्ना से 12 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था। ये शहर से करीब 108 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। भूकंप का केंद्र 69 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण अब तक किसी बड़े नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं मिली है।अलास्का में आए भूकंप के कारण अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भी सुनामी की आशंका नहीं जारी की है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, अलास्का अमेरिका के सबसे अधिक भूकंप के जोखिम वाले क्षेत्रों में से एक है और दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। इस राज्य में लगभग हर साल सात तीव्रता का भूकंप आता है।
TagsAmericaभूकंपEarthquakeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





