वीडियो

मौलवी भूल गए मस्जिद का माइक बंद करना, लोगों को पूरी रात सुनाई दिए खर्राटे, देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
20 Feb 2021 10:11 AM IST
मौलवी भूल गए मस्जिद का माइक बंद करना, लोगों को पूरी रात सुनाई दिए खर्राटे, देखें वायरल वीडियो
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. हाल में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो (Viral Video) के बाबत दावा किया जा रहा है कि एक मौलवी मस्जिद का माइक बंद करना भूल गए, इसके बाद पूरी रात माइक पर लोगों को उनके खर्राटे सुनाई दिए.

मौलवी की इस चूक के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर बहस छिड़ी हुई है. लोग जमकर मजे ले हैं. वायरल वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि मौलवी कैसे बेफिक्र होकर सो रहे हैं और उनके खर्राटों की आवाज दूर तक गूंज रही है. एक ट्विटर यूजर @ dapakiguy92 द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मौलवी साहब माइक ऑन करके सो गए'.
मजाकिया अंदाज में Memes
ट्वीट किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 48 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 900 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है जबकि लगभग 2800 से अधिक लोगों ने लाइक किया है. मौलवी के इस वीडियो को लेकर लोग मजाकिया अंदाज में मजेदार Memes शेयर कर रहे हैं. हालांकि इस वीडियो के बारे में यह नहीं पता चल पाया है कि वीडियो कहां का है और कब का है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story