- Home
- /
- Uncategorized
- /
- फैशन प्रेमियों के लिए...
Uncategorized
फैशन प्रेमियों के लिए "सूत्रा" का दो दिवसीय राखी एडिशन कल से
Shantanu Roy
21 Aug 2026 6:12 PM IST

x
Raipur. रायपुर। राजधानी के शगुन फार्म्स होटल एंड बैंक्वेट में सूत्रा' - द इंडियन फैशन एक्जीबिशन का आयोजन 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित है,आयोजनकर्ताओं ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। वही रायपुर में फैशन और लाइफस्टाइल के शौकीनों के लिए 'सूतरा - द इंडियन फैशन एक्जीबिशन' राखी एडिशन लेकर आया है। यह त्योहारों की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे बेहतरीन कलेक्शन का अनुभव करने का मौका है। इस प्रदर्शनी में देशभर के प्रसिद्ध डिजाइनर्स और ब्रांड्स के बेहतरीन फैशन, ज्वेलरी और लाइफस्टाइल कलेक्शंस को एक साथ लाया गया है।रक्षाबंधन और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए, सूतरा खरीदारों को आकर्षक एथनिक वियर, समकालीन फैशन, स्टेटमेंट ज्वेलरी, हाथ से बनी कलाकृतियां और अनोखे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स खोजने का एक शानदार अवसर दे रहा है।त्योहारों के लिए कपड़ों की खरीदारी से लेकर उपहार देने और जश्न मनाने के लिए विशेष चीजों तक, आने वाले लोग हर स्टाइल के मुताबिक विविध कलेक्शंस देख सकते हैं। इस विशेष राखी, वेडिंग और कार्ड एडिट में देश के कई मशहूर ब्रांड्स शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से:WAFE – कोलकाता,कशिका लेबल – दिल्ली,क्लोथिंग पैलेट – मुंबई,क्रिएटिव हब MHM (मिस हॉट मेस),SHI–पल्लवी एंड पीयूष,सोल क्राफ्ट बाय–सोनिया दीवानपार्थ ज्वेलर्स सहित बड़े डिजाइनर्स राजधानी पहुंचे है जहां वे अपने कलेक्शन को रायपुरवासियों के सामने प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है। सूतरा के आयोजनकर्ताओं ने फैशन प्रेमियों से अपील की है कि बड़ी संख्या में पहुंच कर आयोजन को सफल बनाए।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





