छत्तीसगढ़

पेड़ की डाली काटना पड़ा भारी, तीन बेटियों के पिता की करंट से मौत

jantaserishta.com
21 Aug 2026 2:29 PM IST
पेड़ की डाली काटना पड़ा भारी, तीन बेटियों के पिता की करंट से मौत
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
कवर्धा: जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र अंतगर्त ग्राम कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा की 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई रोड के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रामकुमार पेड़ में डाली काटने के लिए चढ़ा हुआ था। इसी दौरान पेड़ का कटा हुआ हिस्सा पास से गुजर रहे बिजली तार पर जा गिरा, जिससे करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और उनकी तीन छोटी बेटियां हैं।
परिजनों ने बिजली विभाग से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता राशि देने की अपील की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चयूरी भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story