Uncategorized

रवा टोस्ट रेसिपी : परफेक्ट इजी स्नैक है रवा टोस्ट

Apurva Srivastav
8 Dec 2023 3:14 PM GMT
रवा टोस्ट रेसिपी : परफेक्ट इजी स्नैक है रवा टोस्ट
x

रवा टोस्ट रेसिपी : रवा टोस्ट (सूजी टोस्ट) एक लाजवाब और स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे सुबह नाश्ते में या शाम को चाय/कॉफी के साथ नाश्ते में परोसा जाता है। रवा टोस्ट बनाना बहुत आसान है और इसमें केवल 15-20 मिनट का समय लगता है. तो जानिये कैसे बनाये रवा टोस्ट :

रवा टोस्ट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: 1 कप रवा (सूजी) , 1 छोटा कप दही , बारीक कटा हरा धनिया , 1 चम्मच चीनी , नमक
स्वाद के अनुसार, 4 बारीक कटी हरी मिर्च, 2 छोटे बारीक कटे प्याज, 2 छोटे बारीक कटे टमाटर, 2 छोटी बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, 10 ब्रेड स्लाइस , 1 छोटा कप हरी चटनी , 4 चम्मच मक्खन या घी

रवा टोस्ट बनाने की विधि : सबसे पहले एक बर्तन में रवा (सूजी), दही और एक कप पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, चीनी, नमक, पनीर और गाजर डालकर मिला लें। इतने मिनट बाद ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी फैलाएं। अब इसके ऊपर रवा मिश्रण फैलाएं। अब एक तवा गरम करें, उसमें घी फैलाएं और ब्रेड के दोनों तरफ मक्खन लगाएं और सेंक लें। तैयार है रवा टोस्ट

Next Story