Uncategorized

राजधानी में एक दिवसीय "सीता" प्रदर्शनी का आयोजन

Shantanu Roy
17 July 2026 4:14 PM IST
राजधानी में एक दिवसीय सीता प्रदर्शनी का आयोजन
x
Raipur. रायपुर। राजधानी के मोवा स्थित कूल होम्स में शनिवार 18 जुलाई को एक दिवसीय "सीता" प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए आयोजिका सिनी श्रीकुमार एवं ममता टावरी ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य घर से लघु उद्योग एवं व्यापार संचालित करने वाली महिलाओं को अपने
हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इसके साथ ही संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं सामाजिक सेवा के कार्य भी किए जाते हैं, जिससे यह आयोजन केवल व्यापार तक सीमित न रहकर समाज सेवा का भी माध्यम बन गया है।प्रदर्शनी में फैशन, साड़ियाँ, ड्रेस, राखियाँ, ज्वेलरी, मेकअप, एक्सेसरीज़ तथा फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र बनेंगे। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक श्री निशांत अग्रवाल एवं श्रीमती आभा अग्रवाल है।
Next Story