- Home
- /
- Uncategorized
- /
- सर्वधर्म संकटमोचन...
Uncategorized
सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में भंडारा अनवरत ज़ारी, शर्मा हुए शामिल
Shantanu Roy
6 Jun 2026 9:07 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में शनिवार को नियमित रूप से आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के तहत महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रत्येक शनिवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है और यह परंपरा पिछले 17 वर्षों से लगातार जारी है। इस आयोजन में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं और प्रसादी ग्रहण करते हैं।
शनिवार को आयोजित महाआरती में भाजपा रायपुर जिला के प्रभारी राजेंद्र शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में अच्छी बारिश और जनकल्याण की कामना की। आरती के बाद उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी भी वितरित की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी मौजूदगी रही। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन में शामिल लोगों ने मंदिर समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर कमलेश तिवारी, अंकित राठी, गोविंद शर्मा, योगेश चांडक, सुब्रत घोष, रोशनी मिश्रा, रमित मिश्रा, मुकेश अग्रवाल और अतुल शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रूप से धार्मिक कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इससे जुड़ सकें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





