Top News

भांजी की शादी पर मामा ने गिफ्ट किया 1 करोड़ 1 लाख कैश 

Gulabi Jagat
29 Nov 2023 1:15 AM GMT
भांजी की शादी पर मामा ने गिफ्ट किया 1 करोड़ 1 लाख कैश 
x

हरियाणा। सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक भाई अपनी विधवा बहन के घर नोटों की ढेर लगाता दिख रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भाई ने भात में एक 1,11,11,111 रुपये कैश दिया है। इस दौरान वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए। वहीं, सोशल मीडिया में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक बावल क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह भात (शगुन) का मौके पर रेवाड़ी आया था। आपको बता दें कि जिस बहन के घर वह भात लेकर पहुंचा था वह करीब 6 वर्षों से विधवा है। हालांकि, युवक अपनी बहन की खूब चिंता करता है। पहले उसने घर बनवाकर दिया। साथ ही दोनों बच्चों की शादी का भी खर्चा उठाया।

आपको बता दें कि भाई का नाम सतबीर है। वह आसलवास का रहने वाला है। उसकी भांजी की शादी तय हुई थी। इस मौके पर वह भात की रस्म निभाने के लिए बहन के घर पहुंचा था। जब रस्म शुरू हुआ तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं।

गांव आसलवास जिला रेवाड़ी(हरियाणा) के सतवीर खटाना ने अपनी विधवा बहन के भरा 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का भात। pic.twitter.com/JlLn0gKaI4

— Troll Indian Politics (@itrollpolitiics) November 27, 2023

Next Story