- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi 17T series:अगले...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi 17T series:अगले साल लॉन्च होंगे दो दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स लीक
Sarita
10 Oct 2025 7:39 AM IST

x
Xiaomi 17T series:चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने सितंबर में अपनी 15T सीरीज के तहत Xiaomi 15T और 15T Pro को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इन हैंडसेट्स में मीडियाटेक डायमेंसिटी चिपसेट, 5,500mAh की बैटरी और रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स शामिल थे। अब T-सीरीज के अगले जनरेशन स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी 16T लाइन को छोड़कर सीधे Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro लॉन्च करेगी। 17T Pro को हाल ही में IMEI डेटाबेस में देखा गया, जिससे इसके मॉडल नंबर और डिवाइस का नाम सामने आया।
नए स्मार्टफोन कब होंगे लॉन्च?
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि IMEI डेटाबेस में नए हैंडसेट्स को मॉडल नंबर 2602EPTC0G और 2602EPTC0R के साथ लिस्ट किया गया है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अगले साल फरवरी में लॉन्च हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो यह शाओमी की सामान्य लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव होगा, क्योंकि आमतौर पर कंपनी T-सीरीज के मॉडल्स को सितंबर में लॉन्च करती रही है।
मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर के साथ होंगे नए हैंडसेट्स
Xiaomi 17T सीरीज के फीचर्स अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि बेस मॉडल Xiaomi 17T मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 प्रोसेसर के साथ आएगा। वहीं, प्रो वर्ज़न में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है।
पिछले महीने लॉन्च हुए Xiaomi 15T और 15T Pro
शाओमी ने अपनी 15T सीरीज में पिछले महीने Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इस सीरीज की शुरुआती कीमत लगभग 65,000 रुपये है। ये स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS 2 पर रन करते हैं और 5,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है। बेस मॉडल 15T में डायमेंसिटी 8400 Ultra चिपसेट है, जबकि प्रो वर्ज़न में डायमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
TagsXiaomi 17Tलॉन्चदमदारस्मार्टफोनफीचर्सXiaomi 17T launchpowerful smartphonefeatures जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





