छत्तीसगढ़
कुएमारी जलप्रपात हादसे के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
Shantanu Roy
10 Oct 2025 12:33 AM IST

x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। विकासखंड केशकाल स्थित ग्राम पंचायत कुएमारी के जलप्रपात में हाल ही में हुए हादसे में बटराली का 13 वर्षीय बालक मृत हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी तुरंत स्थल का निरीक्षण करने पहुँची। कुएमारी जलप्रपात में निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम समिति और वन विभाग के कर्मियों, साथ ही कुएंमारी चौंकी के पुलिस कर्मचारियों से चर्चा की। इस दौरान सभी से पर्यटकों की सुरक्षा और जलप्रपात क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने हेतु निर्देश दिए गए। ग्राम वासियों ने भी जलप्रपात में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मांग पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा। इसके साथ ही जलप्रपात क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाने, किसी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी के साथ ग्राम कुएमारी के सरपंच गणेश कुमेटी और उप सरपंच भी मौजूद थे। उन्होंने जिला प्रशासन से सहयोग और जलप्रपात क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की बात रखी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलप्रपात क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके तहत संभावित जोखिमों का मूल्यांकन, सुरक्षित मार्ग, चेतावनी बोर्ड, और आपातकालीन सहायता टीम की तैनाती जैसी व्यवस्थाओं को शीघ्र लागू करने का आदेश दिया गया। ग्रामवासियों ने भी आग्रह किया कि जलप्रपात में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा गार्ड और निगरानी प्रणाली लागू की जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इसे जिला प्रशासन के सुरक्षा सुधार योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





