- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi 15T: कीमत और...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi 15T: कीमत और कलर ऑप्शन लीक, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट
Sarita
7 Sept 2025 12:36 PM IST

x
Xiaomi 15T: Xiaomi भारतीय बाज़ार में अपनी नई 15T सीरीज़ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज़ में आपको दो मॉडल मिलेंगे- Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro। हाल ही में लीक हुई जानकारी और रिपोर्ट्स में दोनों फ़ोनों के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। डिज़ाइन की बात करें तो स्टैंडर्ड 15T में प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है, जबकि प्रो मॉडल प्रीमियम लुक और मज़बूती के लिए मेटल फ्रेम के साथ पेश किया जाएगा।
कैसा होगा डिज़ाइन
दोनों ही स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है। इस फ़ोन के डिस्प्ले में HDR10+, डॉल्बी विज़न, DCI-P3 कलर कवरेज और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। प्रो वेरिएंट में 144Hz रिफ्रेश रेट है, जबकि स्टैंडर्ड 15T में 120Hz रिफ्रेश रेट है। परफॉर्मेंस
इस फ़ोन के हार्डवेयर की बात करें तो इसमें डाइमेंशन 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है, जबकि 15T प्रो और भी ज़्यादा पावरफुल डाइमेंशन 9400+ चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। दोनों फ़ोन 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।
कैमरा सेटअप
इस फ़ोन के कैमरे में काफ़ी अंतर होगा। 15T प्रो में 50MP लाइट फ़्यूज़न 900 मेन सेंसर (OIS के साथ), 50MP 5x टेलीफ़ोटो (Samsung JN5 सेंसर) और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी है। इतना ही नहीं, Xiaomi 15T में भी 50MP लाइट फ़्यूज़न 800 मेन सेंसर, 2x टेलीफ़ोटो लेंस और वही 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। दोनों फ़ोन में 120° फ़ील्ड ऑफ़ व्यू और Leica ब्रांडिंग सपोर्ट वाला 32MP का फ्रंट कैमरा है।
कैसी होगी बैटरी और चार्जिंग
दोनों डिवाइस 5500mAh की बैटरी के साथ आते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में 67W फ़ास्ट चार्जिंग है, जबकि प्रो वर्ज़न 90W चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। हालाँकि, चार्जिंग बॉक्स में शामिल नहीं होगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग, eSIM सपोर्ट और प्रीमियम बिल्ड होगा।
कीमत
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 15T की कीमत लगभग ₹67,000 और Xiaomi 15T Pro की कीमत लगभग ₹82,500 हो सकती है।
Next Story





