भारत

महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मी दुनिया में बने हीरो, वीडियो देखें

Nil dhankar
7 Sept 2025 12:02 PM IST
महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मी दुनिया में बने हीरो, वीडियो देखें
x
पढ़े पूरी खबर

रविवार की सुबह एक चौंकाने वाले वीडियो से शुरू हुई. 7 सितंबर को आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने वसन बाला की द चेज का टीजर बताया. सबसे बड़ा सरप्राइज ये था कि उसमें माधवन के साथ महेंद्र सिंह धोनी भी फुल फ्लेज रोल में नजर आए. वो एक टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में गोलियां बरसाते दिखे. हालांकि माधवन ने ये साफ नहीं किया कि ये फिल्म है, वेब सीरीज है या कुछ और. फिलहाल इसकी पूरी जानकारी गुप्त रखी गई है.

टीजर में माधवन और धोनी को 'दो जांबाज' के तौर पर दिखाया गया है. दोनों 'एक मिशन' पर निकले हैं. दोनों यूनिफॉर्म पहने हुए दिखाई दिए. धोनी को जहां दिमाग से सोचने वाले 'दू कूल हेड' के तौर पर दिखाया गया तो वहीं, माधवन दिल से सोचने वाले द रोमांटिक कहा गया. टीजर में दावा किया गया है कि ये मजेदार एक्शन-थ्रिलिंग शो होगा. काला चश्मा लगाए माधवन और धोनी ताबड़तोड़ दुश्मनों पर गोलियां बरसा रहे हैं.

क्लिप शेयर करते हुए माधवन ने कैप्शन लिखा- "एक मिशन. दो जांबाज. तैयार हो जाइए- एक जबरदस्त और धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है. द चेज- टीजर आउट नाउ.'' इसे वसन बाला ने डायरेक्ट किया है. लेकिन अंत में ये कहीं नहीं लिखा कि अगर ये फिल्म है तो ये रिलीज कब होगी. बस कमिंग सून लिखकर छोड़ दिया गया है.


Next Story
null