- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo X200 FE:भारत में...
प्रौद्योगिकी
Vivo X200 FE:भारत में सेल शुरू, 6000 रुपये तक के फायदे उपलब्ध
Sarita
27 July 2025 7:28 AM IST

x
Vivo X200 FE:हाल ही में लॉन्च हुए 6500mAh बैटरी और दमदार कैमरे वाले Vivo X200 FE फोन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। इस फोन का लुक iPhone 16 से काफी मिलता-जुलता है। चीनी कंपनी का यह फोन Samsung, Apple, Google जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- एम्बर येलो, फ्रॉस्ट ब्लू और लक्स ग्रे में आता है।
Vivo X200 FE को दो स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 6,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह आप इसे सस्ते में घर ला सकते हैं।
Vivo X200 FE के फ़ीचर्स
यह फ़ोन 6.31 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इस Vivo फ़ोन का डिस्प्ले रेज़ोल्यूशन 1.5K है और यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फ़ीचर को सपोर्ट करता है। फ़ोन की डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है। यह फ़ोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ प्रोसेसर पर चलता है और 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। यह फ़ोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है।
इस फ़ोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मेन और 50MP का टेलीफ़ोटो कैमरा है। इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलेगा। Vivo के इस फ्लैगशिप फ़ोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा है। इस फ़ोन में 90W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ 6,500mAh की बैटरी है।
इस फोन में IP6, IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे फोन पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में डुअल 5G सिम कार्ड, ब्लूटूथ 5.4, NFC, USB टाइप C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन eSIM और फिजिकल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है।
TagsVivo X200 FEभारत6000 रुपयेफायदे Vivo X200 FEIndiaRs 6000benefits जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





