- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo T4 Pro 5G: की...

x
Vivo T4 Pro 5G: वीवो ने अपने अपकमिंग मॉडल Vivo T4 Pro 5G की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी अपने इस नए मॉडल को 26 अगस्त को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रो पेज भी लाइव कर दिया गया है। जहां फोन के बारे में कुछ जानकारियां दी गई हैं।
अगर आप मिड-रेंज बजट में स्मार्टफोन खरीदने का विकल्प तलाश रहे हैं, तो रुकिए। क्योंकि, कुछ ही दिनों में चीनी टेक कंपनी Vivo भारत में अपने नए मॉडल Vivo T4 Pro 5G को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने Vivo T4 Pro 5G की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। इसके साथ ही मॉडल के डिजाइन और फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। Vivo T4 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
Vivo T4 Pro 5G कब होगा लॉन्च?
Vivo भारत में अपने नए मॉडल Vivo T4 Pro 5G को 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है। इस नए मॉडल की कीमत की बात करें तो यह नया मॉडल 20 से 30 हज़ार रुपये के बीच हो सकता है। कंपनी इस नए मॉडल को अपनी आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी लॉन्च करने वाली है। फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के लिए एक माइक्रो पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहाँ फोन से जुड़ी कुछ जानकारियाँ साझा की गई हैं। लाइव माइक्रो पेज के अनुसार, Vivo T4 Pro 5G को ब्लू और गोल्डन कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo T4 Pro 5G के फीचर्स
Vivo ने खुलासा किया है कि Vivo T4 Pro 5G के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 3X ज़ूम सपोर्ट वाला 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। साथ ही, डिवाइस में इमेज और परफॉर्मेंस के लिए AI फीचर्स होंगे। Vivo T4 Pro 5G में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.78-इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा और इसकी मोटाई 7.53mm होगी। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट और 6,500mAh की बैटरी हो सकती है।
TagsVivo T4 Pro 5Gलॉन्चखुलासाVivo T4 Pro 5Glaunchrevealed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





