भारत
दामाद बना ससुर के जान का दुश्मन, फायरिंग के बाद फावड़े से भी वार
jantaserishta.com
22 Aug 2025 8:11 AM IST

x
फैली सनसनी.
रामपुर: यूपी के रामपुर में मिलक कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंचे ससुर को दामाद ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं, आरोपी दामाद ने फावड़े से भी हमला कर पत्नी की मां और बुआ को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल तमंचा और फावड़ा भी बरामद कर लिया है.
घटना मिलक कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव की है. जानकारी के अनुसार, बड़ा गांव निवासी नदीम की शादी पांच साल पहले मुरादाबाद जिले के सिरस खेड़ा में अफसर अली की बेटी अरमाना से हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद को निपटाने और पंचायत करने के लिए ससुर अफसर अली, अपनी बहन और पत्नी के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे थे.
पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में बातचीत बिगड़ गई और गुस्से में आकर नदीम ने तमंचा निकाल लिया. उसने सीधे अपने ससुर अफसर अली पर फायर कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और फावड़े से पत्नी की मां और बुआ पर हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मिलक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने अफसर अली को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद नदीम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल और फावड़ा आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया गया है. रामपुर के एसएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, 'ससुर अफसर अली अपनी बेटी की ससुराल पंचायत करने आए थे, इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और आरोपी दामाद ने फायरिंग और फावड़े से हमला कर दिया. अफसर अली की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





