प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy S25 FE Launched: जबरदस्त कैमरा और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का Galaxy S25 FE

Sarita
5 Sept 2025 8:27 AM IST
Samsung Galaxy S25 FE Launched:  जबरदस्त कैमरा और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का Galaxy S25 FE
x
Samsung Galaxy S25 FE : दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने आखिरकार अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है। यह फोन इसी साल फरवरी में लॉन्च हुई Galaxy S25 सीरीज़ का एक नया एडिशन है। कंपनी ने इसे कई दमदार AI फीचर्स से लैस किया है और कई मामलों में यह बाज़ार में उपलब्ध Vivo X200 FE को टक्कर देगा। आइए जानते हैं इस फोन में क्या-क्या मिलता है।
Galaxy S25 FE
यह फोन 6.7-इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कंपनी ने इसे Exynos 2400 चिपसेट से लैस किया है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें S24 FE के मुकाबले 10 प्रतिशत बड़ा वेपर चैंबर है। इस नए मॉडल को जेनरेटिव एडिट, इंस्टेंट स्लो-मोशन और ऑडियो इरेज़र जैसे AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।
कैमरा हाई-एंड है।
गैलेक्सी S25 FE के पिछले हिस्से में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 8MP का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का कैमरा है। इसे वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है। डुअल स्टीरियो स्पीकर वाले इस फोन की मोटाई 7.4mm है।
कीमत और सेल
भारत में इस स्मार्टफोन के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 60,000 रुपये और 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 62,000 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ 6 महीने का Google AI Pro प्लान मुफ्त मिलेगा, जिससे यूजर्स Gemini, Flow और NotebookLM के प्रीमियम फीचर्स का लाभ उठा सकेंगे। सैमसंग की नीति के चलते, इस फ़ोन को सात साल तक सॉफ़्टवेयर और सुरक्षा अपडेट मिलते रहेंगे।
Vivo X200 FE से होगा मुकाबला
सैमसंग का यह नया फ़ोन बाज़ार में पहले से मौजूद Vivo X200 FE को टक्कर देगा। इस Vivo फ़ोन में कई हाई-एंड फ़ीचर्स दिए गए हैं। 6.3 इंच डिस्प्ले वाले इस फ़ोन में Dimensity 9300+ प्रोसेसर लगा है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें पीछे की तरफ़ 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और आगे की तरफ़ 50MP का लेंस दिया गया है। इस फ़ोन को 6500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इसे अभी फ्लिपकार्ट से 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Next Story