
x
छग
जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के पिसौद गांव में मेन रोड पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार विष्णु विजय सूर्यवंशी की मौत हो गई। बाइक में सवार अन्य 2 व्यक्तियों को चोट आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मृतक विष्णु विजय सूर्यवंशी, सुकली गांव का रहने वाला था।
पुलिस के मुताबिक, सुकली गांव में रहने वाला विष्णु विजय सूर्यवंशी, अपने भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ पिसौद काम से गया था। वहां से वापस लौटे समय पिसौद गांव के मेन रोड में पहुंचे थे कि, अज्ञात वाहन की ठोकर से विष्णु विजय सूर्यवंशी की मौत हो गई।
वहीं बाइक सवार अन्य 2 लोगों को चोट आई थी, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
Next Story





